फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat settles for bronze in new weight category in Asian Wrestling Championships

एशियाई चैंपियनशिप: साक्षी-विनेश के कांस्य पदक के साथ भारतीय अभियान समाप्त

Fri, 26 Apr 2019 08:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Apr 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat settles for bronze in new weight category in Asian Wrestling Championships
साक्षी, विनेश - फोटो : PTI

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक पदक विजेता साक्षी मलिक और एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीते और इस तरह से भारतीय महिलाओं ने स्वर्ण पदक के बिना अपने अभियान का अंत किया।

विज्ञापन


साक्षी (62 किग्रा) और विनेश (53 किग्रा) दोनों क्वार्टर फाइनल में हार गई थी लेकिन उन पर जीत दर्ज करने वाली प्रतिद्वंद्वियों के फाइनल में पहुंचने से उन्हें रेपचेज में खेलने का मौका मिला जिससे वे पदक जीतने में सफल रही। 
विज्ञापन


कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में विनेश ने चीन की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता कियानयु पांग को 8-1 से जबकि साक्षी ने उत्तर कोरिया की हियोन गियोंग मुन को 9-6 से हराया। भारत के लिये गुरुवार को मंजू कुमारी (59 किग्रा) और दिव्या काकरान (68 किग्रा) ने भी कांस्य पदक जीते थे। इस तरह से भारतीय महिलाओं ने चार कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी ने कवालीफाईंग दौर में वियतनाम की थी माइ हान को हराया था लेकिन क्वार्टर फाइनल में वह जापान की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता युकाको कवाई से हार गयी। कवाई के फाइनल में पहुंचने से साक्षी को रेपेचेज में खेलने का मौका मिला। उन्होंने कोरिया की जियी चोइ को हराकर कांस्य पदक प्लेआफ में प्रवेश किया था।

विनेश ने 50 किग्रा में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अधिक वजन वर्ग में जाने का फैसला किया क्योंकि विश्व संचालन संस्था ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिये वजन वर्गों में बदलाव किया था। उन्होंने पिछले महीने बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डान कोलोव-निकोला में 53 किग्रा वजन वर्ग में हिस्सा लिया था और रजत पदक जीता। 

 

विनेश की शुरूआत निराशाजनक रही, वह जापान की मायू मुकेदा से हार गई जो क्वालीफिकेशन राउंड से पहुंची थी। जापानी पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के बूते 10-0 से जीत हासिल की। लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गयी थी जिससे विनेश रेपेचेज दौर में पहुंच गयी जहां उन्होंने ताइपे की जो सिह चियू को 6-0 से पराजित किया।

भारतीय महिलाओं में पूजा ढांडा (57 किग्रा) ने सबसे अच्छी शुरुआत की। उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में उज्बेकिस्तान की सेवारा इस्मुरातोवा को और क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की इम्मा टिसिना को हराया लेकिन सेमीफाइनल में चीन की विश्व चैंपियन निंगनिंग रोंग से हार गई। 

इसके बाद कांस्य पदक के प्लेआफ मैच में पूजा मंगोलिया की सेरेनचिमेद सुखी से 3-5 से पराजित हो गयी। महिलाओं के 72 किग्रा वर्ग में किरण क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की झामिला बाकबर्गेनोवा से 4-7 से हारकर बाहर हो गईं।

भारत को 65 किग्रा में भी निराशा हाथ लगी क्योंकि नवजोत क्वार्टर फाइनल में हार गयी। वह कांस्य पदक प्लेआफ तक पहुंची जहां उन्हें कजाखस्तान की आइना तेमिरतासोवा से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम ने अब तक चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते हैं। भारत के पुरूष फ्रीस्टाइल पहलवानों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed