{"_id":"5e2dc7008ebc3e4b3e3e89fa","slug":"vinesh-phogat-questions-selection-system-for-government-awards-after-not-receiving-padma-shri","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
Sun, 26 Jan 2020 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 26 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
विनेश फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को 'अनुचित' करार दिया।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक की उम्मीदों में से एक विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर 'योग्य' उम्मीदवारों को नहीं चुनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विनेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर स्क्रीनशाट डाला जिसमें लिखा था, 'हर साल हमारी सरकार कई खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों से खेल और खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसलाअफजाई होती है लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार इन पुरस्कारों के जरिये मौजूदा उपलब्धियों या खेल जगत में पिछले कुछ समय की सफलता को सम्मानित नहीं किया जाता।'
विज्ञापन
#Padmashree pic.twitter.com/lAOCjin2tl
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) January 26, 2020
उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि योग्य खिलाड़ी को हर बार छोड़ दिया जाता है। 2020 पुरस्कारों में भी ऐसा ही हुआ। कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा? क्या ज्यूरी में मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। यह काम भी कैसे करता है। अंत में यह सब कुछ थोड़ा अनुचित नजर आता है।'