फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vinesh phogat clinched gold medal in asian games 2018

विनेश की कामयाबी पर महावीर फोगाट ने जड़ा फिल्मी डायलॉग, खेल जगत के दिग्गजों ने भी दी बधाई

Tue, 21 Aug 2018 05:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
vinesh phogat clinched gold medal in asian games 2018
vinesh phogat

जकार्ता एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया। 50 किग्रा भारवर्ग का फाइनल अपना नाम करते हुए विनेश एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई। वहीं, एशियाई खेलों में यह कीर्तिमान स्थापित करते ही सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट को खेल से लेकर फिल्म जगत की हस्तियों ने जमकर बधाई दी।

विज्ञापन


भारतीय महिला पहलवान गीता-बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक बात याद रखना बेटी...गोल्ड जीती तो मिसाल बन जाएगी और मिसालें दी जाती हैं भुलाई नहीं जाती। अपने देश का झंडा सबसे ऊपर लेके जाना है।'
विज्ञापन


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में देश का दूसरा गोल्ड दिलाने वाली पहलवान विनेश फोगाट को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 


वहीं गीता फोगाट ने लिखा, 'छोटी बहन ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, बनी गोल्ड जीतने वाली पहली महिला पहलवान बहुत-बहुत बधाई।'
 

vinesh phogat clinched gold medal in asian games 2018
vinesh phogat
एशियन गेम्स के पहले दिन ही गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी।


एशियन गेम्स में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले जवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी विनेश को उनकी कामयाबी पर बधाई दी।


खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी।

 

vinesh phogat clinched gold medal in asian games 2018
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट को बधाई देने वालों में ओलंपिक मेडलिस्ट और भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त भी पीछे नहीं रहे।


फिल्म दंगल में फोगाट बहनों के पिता महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमीर खान ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी।


भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी सोशल मीडिया पर विनेश को बधाई दी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed