फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vinesh phogat , bajrang punia including Top players fume at Haryana gov over 'prize money cut'

बजरंग-विनेश समेत कई शीर्ष खिलाड़ी हरियाणा सरकार से खफा, पुरस्कार राशि में कटौती से हैं नाराज

Thu, 27 Jun 2019 04:46 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Jun 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
vinesh phogat , bajrang punia including Top players fume at Haryana gov over 'prize money cut'
विनेश और बजरंग - फोटो : file pic

शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और योगेश्वर दत्त ने बुधवार को पुरस्कार राशि में कटौती करने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की जबकि इस आरोप का राज्य खेल मंत्री ने खारिज किया। 

विज्ञापन

हरियाणा सरकार की पुरस्कार समारोह नहीं कराने के लिए वैसे ही आलोचना हो रही जिसका आयोजन सोमवार को पंचकुला में किया जाना था जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिये 3000 खिलाड़ियों को 90 करोड़ रूपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाते। 
विज्ञापन


इसके बजाय राज्य सरकार ने नकद पुरस्कार सीधे खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर करने का फैसला किया। कुछ खिलाड़ियों ने दावा किया कि उनकी पुरस्कार राशि में कटौती की गई है। राज्य खेल मंत्री अनिल विज ने हालांकि कहा कि इनामी राशि में कोई कटौती नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई चैम्पियन पूनिया ने ट्वीट किया, 'जब खिलाड़ियों को आप पुरस्कार का वादा करते हैं तब उन खिलाड़ियों को आप पैसे का लालच नहीं बल्कि खिलाड़ियों का साथ देने का वादा करते हैं। अगर आप अपने वादे को पूरा नहीं कर सकते तो फिर भविष्य मे कोई भी खिलाड़ी आपसे किस बात की उम्मीद रखें! '

उन्होंने लिखा, 'हरियाणा के युवाओं ने देश को कई बेहतरीन पदक दिए हैं। भले ही एक छोटा सा राज्य है हरियाणा, पर यहां के खिलाड़ियों ने पूरे देश को कई बार गौरवान्वित किया है। उनको मिलने वाली राशि में कटौती करके उनके मनोबल को न तोड़ा जाए। मेरी हरियाणा सरकार से विनती है कि इस निर्णय पर दोबारा विचार करें। ' 

वर्ष 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने ट्वीट किया, 'मेरी हरियाणा सरकार से गुजारिश है कि आप अपनी दी हुई धन राशि को वापस ले लें। इस तरह खिलाड़ियों को आप अपने राजनीतिक अखाड़े पर खड़ा करके उन्हें अपमानित न करें। '

उन्होंने कहा, 'एक तरफ तो हमारे देश के प्रधानमंत्री जी कहते हैं खेल आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा और एक हमारी हरियाणा की सरकार है जो खेलों में राजनीति करके उनको पूरी तरह ख़त्म करने की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। क्या ऐसे ही देश आगे बढ़ेगा??'

वर्ष 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर ने ट्वीट किया, 'खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में कटौती करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पुरस्कार राशि में कटौती करने का कारण खिलाड़ियों को बताओ। खिलाड़ी हरियाणा व देश का मान बढ़ाते हैं। उनका मनोबल बढ़ाओ जिसे वो आने वाले ओलम्पिक देश के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पदक जीत सकें।' 

पुरस्कार राशि में कटौती के आरोपों पर विज ने कहा, 'हरियाणा अपने खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि देती है। इसमें कोई कटौती नहीं की गयी। हमने खिलाड़ियों को जो सम्मान पत्र दिया है, उसमें जिक्र किया है कि अगर कोई भेदभाव होता है तो वे हमारे विभाग से इसे स्पष्ट कर सकते हैं। ' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed