फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vinesh phogat and somvir rathi will marriage on 13th december

विनेश फोगाट 13 दिसंबर को सोमवीर संग रचाएंगी शादी, बेहद रोमांचक है दोनों की लव स्टोरी

Mon, 03 Dec 2018 08:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
vinesh phogat and somvir rathi will marriage on 13th december
vinesh phogat and somveer rathi

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। विनेश ने जींद के रहने वाले सोमवीर के साथ इस साल अगस्त में एशियाई खेलों से लौटने के बाद हवाई अड्डे पर सगाई की थी।

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी भरा होगा, जिसमें परिवारके लोग और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।  विनेश और सोमवीर दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं। सोमवीर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवीर राठी ने कुश्ती की शुरुआत सोनीपत के खरखौदा में नर्सरी से की थी। उसके बाद वह नेशनल स्तर तक पहुंचे और नेशनल में कांस्य पदक जीता। उसके बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी। विनेश फोगाट भी रेलवे में ही नौकरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स के दौरान इंस्टाग्राम पर अपना और सोमवीर राठी का फोटो शेयर करके जीवनसाथी चुनने का एलान किया था। एशियन गेम्स से लौटते ही एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने विनेश फौगाट को सगाई की अंगूठी पहनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed