{"_id":"5c2fd854bdec2256da2301c1","slug":"vikas-krishan-is-all-set-to-debut-in-professional-boxing-after-vijender-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास 18 जनवरी को पेशेवर मुक्केबाजी में आगाज करेंगे, विजेंदर पहले ही चल रहे हिट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विकास 18 जनवरी को पेशेवर मुक्केबाजी में आगाज करेंगे, विजेंदर पहले ही चल रहे हिट
Sat, 05 Jan 2019 03:34 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Jan 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण 18 जनवरी को अमेरिका के स्टीवन एंड्राडे के खिलाफ अपना पेशेवर पदार्पण करेंगे। विकास से जुड़े अधिकारी ने कहा कि यह बाउट स्टोन रिर्जाट कैसिनो में होगी जो छह राउंड की होगी।
इस मुक्केबाज ने बॉब अरूम्स की टॉप रैंक प्रोमोशंस के साथ करार के साथ पेशेवर करियर की शुरूआत की। एंड्राडे ने पेशेवर सर्किट में छह बाउट खेली हैं जिसमें उनका रिकार्ड 3-3 का रहा है।
छब्बीस वर्षीय विकास ने भारत के एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। विश्व चैम्पियनशिप में भी वह कांस्य पदक जीत चुके हैं। भारत के मुक्केबाजी में पहले और एकमात्र ओलंपिक पदकधारी विजेंदर सिंह ने भी टॉप रैंक प्रोमोशंस से करार किया है।
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड में पेशेवर मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह अमेरिकी सरजमीं पर इस साल मार्च में पदार्पण करेंगे।