{"_id":"5e628a568ebc3eeb67411ce2","slug":"vikas-krishan-enters-quarters-of-asian-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कृष्ण ओलंपिक क्वालिफायर के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विकास कृष्ण ओलंपिक क्वालिफायर के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Sat, 07 Mar 2020 11:41 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
विकास कृष्ण
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण (69 भारवर्ग) ने शुक्रवार को एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने किर्गिस्तान के नूरू सुल्तान ममातेली को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
क्वार्टरफाइनल में अब विकास का सामना एशियाई रजत पदक विजेता जापान के सेवेनोरेत्स ओकाजावा से होगा। पिछले साल ओलंपिक टेस्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओकाजावा ने ताइवान के पेन हंग मिंग को मात दी। पिछले साल दिसंबर में दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह विकास की पहली प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
इससे पहले सचिन कुमार (81 भारवर्ग) ने सामोआ के डी लाओपो को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचते ही मुक्केबाज का टोक्यो ओलंपिक का टिकट बुक हो जाएगा।
विज्ञापन