फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vijender singhs next fight on Nov 22, opponent to be announced later 

12वीं जीत के लिए रिंग में उतरेंगे विजेंदर, दुबई में 22 नवंबर को लहरा सकता है तिरंगा

Mon, 07 Oct 2019 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
vijender singhs next fight on Nov 22, opponent to be announced later 
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ओलंपिक रजत पदक विजेता विजेंदर सिंह 22 नवंबर को दुबई में 12वीं जीत हासिल करने के लिए रिंग में उतरेंगे। हालांकि, अभी उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा इसका एलान नहीं हुआ है। अमेरिकन प्रोफेशनल सर्किट में जीत से आगाज करने वाले विजेंदर दुबई में मजबत इरातदे के साथ रिंग में मुक्केबाजी करने उतरेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित विजेंदर सिंह ने जुलाई में अमेरिका में अपने डेब्यू मैच में माइकल स्नाइडर को टेक्नीकल नॉकआउट में बाहर किया था। सुपर मिडिलवेट के मुक्केबाज विजेंदर सिंह अभी मैनचेस्टर में ट्रेनर ली बीयर्ड के साथ अभ्यास कर रहे हैं। इस बात की जानकारी आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि विजेंदर सिंह अभी तक अजेय हैं। उन्होंने 11-0 से ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें 8 नॉकआउट भी शामिल हैं। ऐसे में विजेंदर सिंह की नज़र अपने अजेय वाले रिकॉर्ड को बरकरार रखने पर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed