फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vijender singh to take on Russian Artysh Lopsan in comeback fight on March 19

रिंग में वापसी: 19 मार्च को रूस के मुक्केबाज लोपसन से भिड़ेंगे विजेंदर 

Fri, 12 Mar 2021 04:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Mar 2021 04:59 PM IST
सार

  • एक साल से अधिक समय बाद विजेंदर की होगी वापसी 
  • 19 मार्च को रूस के मुक्केबाज अर्तयश लोपसन के खिलाफ भिड़ंगे

विज्ञापन
vijender singh to take on Russian Artysh Lopsan in comeback fight on March 19
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पेशेवर मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह कोविड-19 के कारण एक साल से अधिक समय तक रिंग से दूर रहने के बाद 19 मार्च को रूस के अर्तयश लोपसन के खिलाफ मुकाबले से वापसी करेंगे।विजेंदर और लोपसन के बीच सुपर मिडिल-वेट (76 किग्रा भारवर्ग) का मुकाबला गोवा के पणजी में मैजेस्टिक प्राइड कसिनो जहाज की छत (रूफटॉप डेक) पर खेला जाएगा। लोपसन के नाम की घोषणा शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। विजेंदर ने मुकाबले की तैयारी राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता एमेच्योर मुक्केबाज जय भगवान के साथ अभ्यास कर की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह आसान साल नहीं था और और शरीर को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा। लेकिन पिछले दो महीने मेरे लिए अच्छे रहे। जय भगवान ने गुरूग्राम में अभ्यास के दौरान मेरी मदद की।' उन्होंने कहा, 'इस दौरान मैं ली बीयर्ड (उनके ब्रिटिश प्रशिक्षक) से ऑनलाइन तरीके से संपर्क में था और उनसे भी मदद मिली।' विजेंदर ने कहा, 'कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण ली यहां नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने ऑनलाइन तरीके से मेरी मदद की। जय को अभी मैं अपना कोच कह सकता हूं।'
विज्ञापन


रूस के 26 साल के लोपसन ने छह पेशेवर मुकाबलो में भाग लिया है जिसमें से दो नॉकआउट सहित चार जीत शामिल है। उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पिछले मुकाबले में युसुफ मागोमेदवेकोव के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की थी। विजेंदर ने पेशेवर करियर में 12 मुकाबले खेले है और सभी में जीत दर्ज की है। उन्होंने आठ मुकाबले नॉकआउट तरीके से अपने नाम किया है। बीजिंग ओलंपिक (2008) के इस कांस्य पदक विजेता ने नवंबर 2019 में खेले अपने पिछले मुकाबले में राष्ट्रमंडल के पूर्व चैम्पियन चार्ल्स एडामू को दुबई में हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed