फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vijender Singh set to make comeback United States professional circuit debut against Mike Snider

स्नाइडर के खिलाफ 13 को अमेरिका में पदार्पण करेंगे विजेंद्र, चोट के कारण बॉक्सिंग से बाहर थे

Fri, 28 Jun 2019 05:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Jun 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Vijender Singh set to make comeback United States professional circuit debut against Mike Snider
विजेंदर सिंह - फोटो : getty

भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह 13 जुलाई को न्यू जर्सी के नेवार्क में अमेरिकी पेशेवर सर्किट में स्थानीय दावेदार माइक स्नाइडर के खिलाफ पदार्पण करेंगे। अब तक अपने दस पेशेवर मुकाबलों में अजेय रहे 33 वर्षीय हरियाणवी मुक्केबाज विजेंद्र को अमेरिकी सरजमीं पर अपना पहला मुकाबला लास एंजिलिस में अप्रैल में खेलना था।

विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने के कारण इसमें देरी हो गई। विजेंद्र के भारतीय प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस ने कहा कि वह अपना अमेरिकी पदार्पण 13 जुलाई को न्यू जर्सी के नेवार्क के प्रूडेंशियल सेंटर में करेंगे। यह आठ दौर का मुकाबला होगा। स्नाइडर का रिकॉर्ड 13-5-3 का है।
विज्ञापन


अमेरिका में मुकाबलों के लिए विजेंद्र ने हाल ऑफ फेम में शामिल बाब आरुम के टाप रैंक प्रमोशंस के साथ करार किया है। चोट के कारण ब्रेक के दौरान विजेंद्र भारत लौटे थे और कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्नाइडर ने पिछला मुकाबला फरवरी में शिकागो में टामी ह्यूज के खिलाफ लड़ा था, जिसमें उन्हें पांच दौर में तकनीकी नॉक आउट में हार मिली थी। विजेंद्र ने अपना आखिरी मुकाबला 2017 में जयपुर में घाना के अर्नेस्ट एमूजू के खिलाफ खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed