{"_id":"578cc1124f1c1b676bc4bf8a","slug":"vijender-singh-may-take-on-aamir-khan-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान से भारत में भिड़ सकते हैं विजेंदर सिंह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आमिर खान से भारत में भिड़ सकते हैं विजेंदर सिंह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में लगातार अपना सातवां मैच जीतकर विश्व बॉक्सिंग संगठन का एशिया पसिफ़िक टाइटल अपने नाम कर लिया। इस मैच में उन्होंने यूरोपियन चैंपियन कैरी होप को हराया।
दिल्ली में हुए इस मुकाबले में विजेंदर सिंह को होप ने कड़ी टक्कर दी। मैच के बाद विजेंदर ने कहा कि वो फिलहाल इस जीत का मजा लेना चाहते हैं। इस जीत के साथ विजेंदर विश्व बॉक्सिंग संगठन की रैंकिंग में 15वें पायदान पर आ गए हैं। विजेंदर को अगले दो महीने में ही अपना टाइटल डिफेंड करना होगा।
विजेंदर ने इस जीत को बॉक्सिंग लेजेंड मोहम्मद अली को समर्पित किया। अपने आगे के मुकाबलों के सवाल पर विजेंदर ने कहा कि टॉप 15 में होने का मतलब है कि आपको अब कड़े प्रतिद्वदि मिलेंगे। विजेंदर ने अपने कोच और टीम के साथ कड़ी मेहनत जारी रखने की बात करते हुए पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान से मुकाबले की संभावनाएं बनाए रखी हैं।

आमिर ने दी थी विजेंदर को चुनौती
विजेंदर सिंह
इस सवाल पर विजेंदर ने कहा कि उनका और आमिर की वेट कैटगरी अलग है। इस मुकाबले लिए या तो उन्हें वजन घटाने की जरूरत है या आमिर को बढ़ाने की। ऐसा होने पर ही यह मुकाबला हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यह इंडिया में ही होनी चाहिए। विजेंदर मे त्यागराज स्टेडियम में मौजूद 5000 फैंस का शुक्रिया अदा किया।
आमिर भी विजेंदर के खिलाफ रिंग में उतरने की इच्छा जता चुके हैं। विजेंदर के प्रमोटर का कहना है कि यह मुकाबला बहुत बड़ा होगा। हम आमिर पर भी नजर बनाए हुए हैं। वो भी इस मुकाबले को चाहते हैं और विजेंदर भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कब विजेंदर और आमिर आपस में भिड़ते हैं।