फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Veteran discus thrower Seema Punia qualifies for Tokyo Olympics, Hima Das is almost to be out

Tokyo olympics: चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक, कटाया ओलंपिक का टिकट

Tue, 29 Jun 2021 10:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 10:57 PM IST
सार

सीमा पूनिया का 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलंपिक है। वह इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं।

विज्ञापन
Veteran discus thrower Seema Punia qualifies for Tokyo Olympics, Hima Das is almost to be out
चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया - फोटो : social media

विस्तार

भारत की अनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लिया। 37 वर्ष की पूनिया ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 63.50 मीटर का ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। पूनिया का 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलंपिक है। वह इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी कमलप्रीत कौर ने 66.59 मीटर का थ्रो फेंककर सोमवार को क्वालीफाई किया था। पूनिया टोक्यो ओलंपिक के व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफाई करने वाली भारत की 12वीं एथलीट है। वह पिछले सप्ताह बेलारूस में मिंस्क ओपन खेलने के बाद रविवार को यहां पहुंचीं थीं।

विज्ञापन

हिमा का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना लगभग तय 

उधर, मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी। स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना तय है। शनिवार को वह सौ मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोटका शिकार हो गई। इसके अलावा महिलाओं की चार गुणा साौ मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी जिसका वह हिस्सा है। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed