फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Variant Tournament: Anand-Carlson will face each other once again tournament will be played on 18-19 May

Variant Tournament : एक बार फिर आमने-सामने होंगे आनंद-कार्लसन, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

Wed, 15 May 2024 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 May 2024 10:28 PM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से के मुताबिक यह टूर्नामेंट आम नहीं बल्कि अलग तरह का होगा। दोहरे राउंड रोबिन के आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में प्रत्येक खिलाड़ी छह बाजियां खेलेगा। आयोजक मुकाबले के दौरान शतरंज के धुरंधरों के बीच हो चुकी बाजियों की पोजीशन खिलाड़ियों को देंगे।

विज्ञापन
Variant Tournament: Anand-Carlson will face each other once again tournament will be played on 18-19 May
आनंद और कार्लसन - फोटो : PTI

विस्तार

पांच बार के विश्व चैंपियन और शतरंज के महान खिलाड़ियों में शुमार भारत के विश्वनाथन आनंद और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों दिग्गजों को मोरक्को के शहर कासाब्लांका में होने वाले चेस वैरिएंट टूर्नामेंट में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। 18 और 19 मई को होने वाले इस टूर्नामेंट में अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और मिस्र के बासेम अमीन भी खेलेंगे।
विज्ञापन

धुरंधरों की पुरानी पोजीशन को आगे बढ़ाना होगा
भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से के मुताबिक यह टूर्नामेंट आम नहीं बल्कि अलग तरह का होगा। दोहरे राउंड रोबिन के आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में प्रत्येक खिलाड़ी छह बाजियां खेलेगा। आयोजक मुकाबले के दौरान शतरंज के धुरंधरों के बीच हो चुकी बाजियों की पोजीशन खिलाड़ियों को देंगे। इन पोजीशन को खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना होगा। मुकाबले से पहले दो मिनट तक धुरंधरों की बाजियां देखने का मौका खिलाड़ियों को मिलेगा। उसके बाद उन्हें बाजी खेलने को मिलेगी। थिप्से बताते हैं कि यह आकर्षक प्रयोग है। शतरंज को लोकप्रिय करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट की होगी बाजी
थिप्से का मानना है कि आनंद और कार्लसन को दुनिया के सभी खिलाड़ियों की पोजीशन मालूम है। खिलाड़ी ड्रॉ के लिए भी सहमति नहीं जता पाएंगे। आनंद यहां तैयारी के साथ गए तो उन्हें फायदा मिलेगा। प्रत्येक बाजी 15 मिनट की खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed