{"_id":"5e75b1e18ebc3e72bf407a19","slug":"usa-swimming-calls-for-tokyo-olympics-postponement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी तैराकी महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की मांग की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अमेरिकी तैराकी महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की मांग की
Sat, 21 Mar 2020 11:49 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी तैराकी महासंघ
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी तैराकी ने अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति से टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित करने का समर्थन करने का आग्रह किया है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी सारा हिर्शलैंड को भेजे पत्र में तैराकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी टिम हिंचे ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित करने की पैरवी की जानी चाहिए। अमेरिकी तैराकी ने यह पत्र ट्विटर पर डाला है।
विज्ञापन
वहीं माइकल फेल्प्स को 28 ओलंपिक पदक दिलाने वाले कोच बाब बोमैन ने भी ओलंपिक स्थगित करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति को भी देखते हुए यही बेहतर होगा।
विज्ञापन