{"_id":"5e8005fd8ebc3e72bf407f49","slug":"usa-sports-sector-will-face-huge-loss-of-800-crore-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में खेलों पर पड़ी कोरोना की मार, 800 करोड़ से ज्यादा का नुकसान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अमेरिका में खेलों पर पड़ी कोरोना की मार, 800 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
Sun, 29 Mar 2020 07:50 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
खेलों पर कोरोना वायरस का प्रभाव
- फोटो : ट्विटर
ओलंपिक खेलों के स्थगित होने से अमेरिका में खेल संस्थाओं के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है जिनके सभी खेलों में 8 एसोसिएटिड प्रेस के विश्लेषण के अनुसार फरवरी से जून के बीच मिला जुलाकर 50 राष्ट्रीय संचालन संस्थाओं को 800 करोड़ रुपये से ज्यादा के राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन
अमेरिका में एनजीबी खिलाड़ियों को ओलंपिक सपना पूरा करने और अन्य शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए फंड मुहैया कराती है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) देश के ओलंपिक खेलों का काम देखती है। एनजीबी का 80 प्रतिशत बजट खिलाड़ियों की मदद के लिए होता है और अमेरिकी टेनिस संघ को छोड़कर एनजीबी को करीब 68.50 करोड़ डॉलर सालाना राजस्व मिलता है। ओलंपिक के स्थगित होने से महासंघों को एनबीसी से ओलंपिक वर्ष में मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी। यूएसओपीसी के अनुसार अमेरिकी खेलों को होने वाला नुकसान 60 करोड़ डॉलर से 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन