{"_id":"5d8663558ebc3e01711f703f","slug":"up-yodha-defeated-tamil-thalaivas-jaipur-and-gujarat-match-end-with-a-tie","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी: यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को हराया, जयपुर और गुजरात का मुकाबला टाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी: यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को हराया, जयपुर और गुजरात का मुकाबला टाई
Sun, 22 Sep 2019 08:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Sep 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
यूपी योद्धा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिल थलाइवाज को 42-22 से हरा दिया। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने 8 रेड अंक हासिल किए जबकि सुमित ने 5 टैकल अंक जुटाए। थलाइवाज टीम के रेडर राहुल चौधरी ने 5 रेड अंक हासिल किए। अंक तालिका मेें यूपी योद्धा 17 में से 9 मैच जीतकर 53 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, तमिल थलाइवाज टीम को 18 मैचों में से 12वीं हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर सातवें सीजन के 100वें मैच में मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस के बीच मुकाबला 28-28 से टाई रहा। दोनों टीमों के बीच यह पहला टाई है। जयपुर के लिए विशाल ने नौ तो दीपक हुड्डा ने चार अंक हासिल किए।
विज्ञापन