{"_id":"5d6c0b998ebc3e01574209b0","slug":"up-yoddha-beat-bengal-warriors-32-29-in-pkl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी योद्धा ने बंगाल वारियर्स को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यूपी योद्धा ने बंगाल वारियर्स को हराया
Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी योद्धा vs बेंगलुरु बुल्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी योद्धा ने शानदार रक्षात्मक खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग में रविवार को यहां करीबी मुकाबले में बंगाल वारियर्स को 32-29 से शिकस्त दी। यूपी योद्धा की जीत के नायक नीतीश कुमार रहे जिन्होंने पांच टैकल अंक सहित कुल सात अंक बनाए।टीम के लिए श्रीकांत जाधव ने सबसे ज्यादा नौ रेड अंक जुटाए।
विज्ञापन
लय में चल रही बंगाल की टीम ने अच्छी शुरूआत करते हुए तीन मिनट में तीन अंक बनाए, लेकिन मध्यांतर के समय यूपी योद्धा ने स्कोर 12-13 कर दिया। मध्यांतर के बाद यूपी योद्धा ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज बंगाल के रेडरों को परेशान किया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद यूपी योद्धा की टीम तालिका में सातवें स्थान पर है।