फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Unlike Olympics, no TV coverage for Rio Paralympics in India

बड़ा झटका, भारत में नहीं देख पाएंगे पैरालंपिक गेम्स के मुकाबले

Wed, 07 Sep 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
Unlike Olympics, no TV coverage for Rio Paralympics in India
Rio Paralympic 2016 - फोटो : Demo Pic

पिछले महीने हुए रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ियों को देश में खूब सम्मान और ईनाम मिला, लेकिन पैरालंपिक में स्थिति इसके उलट है। 

विज्ञापन


आज बुधवार को रियो में पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत होनी जा रही है, लेकिन रियो ओलंपिक की तरह रियो पैरालंपिक की भारत में टीवी कवरेज नहीं होगी। वजह यह है कि पैरालंपिक गेम्स प्रसारणकर्ताओं को लुभा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन


कोलकाता के एनजीओ ‘सिविलियन वेलफेयर फाउंडेशन’ने पैरा एथलीटों के साथ हो रहे इस कथित भेदभाव का मुद्दा उठाया है। एनजीओ की सदस्या सुचेंद्र गांगुली ने कहा कि प्रधानमत्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी लेकिन यह विडंबना ही है कि भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ियों को पदक जीतते कोई देख नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन सहित कोई भारतीय नेटवर्क इसे दिखाने के लिए आगे नहीं आया है। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वह इसकी अच्छी कवरेज दें। बात सहानुभूति की नहीं ईमानदार प्रयासों को उचित कवरेज देने की है।

तब लंदन में रजत जीतने वाले गिरीशा से किसी ने बात नहीं की थी

Unlike Olympics, no TV coverage for Rio Paralympics in India
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
एनजीओ की सदस्या सुचेंद्र ने कहा कि इस बार पैरालंपिक में हमारे पास ओलंपिक में ज्यादा पदक जीतने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लंदन ओलंपिक में एन गिरीशा ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता था, लेकिन तब उन्होंने मुझे फोन कर कहा था कि किसी मीडिया ने उनसे बात नहीं की। यह है स्थिति।

उन्होंने कहा कि इस बार एक से ज्यादा पदक मिल सकते हैं लेकिन हम चाहते हैं कि पैराएथलीटों का जोरदार समर्थन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed