फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ultimate Fighting Championship started in empty stadium, Donald Trump congratulates

खाली स्टेडियम में शुरू हुई अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप, डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

Sun, 10 May 2020 07:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 May 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Ultimate Fighting Championship started in empty stadium, Donald Trump congratulates
world featherweight championship - फोटो : ट्विटर

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग दो महीने तक खेल गतिविधियां ठप रहने के बाद अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) खाली स्टेडियम में शुरू हो गई जो पहली बड़ी पेशेवर लीग है, जिसे कोविड-19 के प्रकोप के बाद शुरू किया गया है।

विज्ञापन


मिश्रित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी 249 हालांकि सुरक्षा के नए नियमों के साथ शुरू हुई है, जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है और साथ ही स्टेडियम में मौजूद अधिकतर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका में लगभग आठ हफ्तों तक किसी प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण नहीं हुआ था जिसके कारण यूएफसी के शुरू होने से खेल प्रेमियों को कुछ राहत मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफसी को मुकाबले दोबारा शुरू करने के लिए बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग पांच घंटे बाद मुख्य मुकाबले में जस्टिन गेथजे ने प्रबल दावेदार टोनी फर्ग्युसन को 26-4 से हराकर उलटफेर किया, उन्होंने पांचवें और अंतिम दौर में तकनीकी नाकआउट किया।इससे गेथजे को लाइटवेट खिताब के लिए चैंपियन खबीब नुरमागोमेदोव से भिड़ने का अधिकार मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed