{"_id":"5c86b095bdec2213fa1f9fd5","slug":"ujjawal-qualifies-for-doha-gymnastic-world-cup-after-beating-ashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वल ने आशीष को हराकर दोहा जिम्नास्टिक विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उज्ज्वल ने आशीष को हराकर दोहा जिम्नास्टिक विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई
Tue, 12 Mar 2019 12:31 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिम्नास्टिक्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के उज्ज्वल नायडू ने फ्लोर स्पर्धा में अनुभवी आशीष कुमार को हराकर 20 से 23 मार्च तक दोहा में होने वाले कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। सेना के योगेश्वर सिंह चयन ट्रायल के दौरान वॉल्ट में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आईजी स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में पांच जिम्नास्टों ने हिस्सा लिया। सिर्फ दो स्पर्धाओं फ्लोर और वॉल्ट के लिए ट्रायल्स हुए।
विज्ञापन
ज्ञात रहे भारतीय जिम्नास्टिक फेडरेशन (जीएफआई) ने पहले आशीष और योगेश्वर के आवेदन भेजे थे क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छा जताई थी। बाद में साई ने इन दोनों स्पर्धाओं में ट्रायल्स करवाने का फैसला किया था। महिला वर्ग में दीपा कर्माकर के नाम को साई ने पहले ही मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन