{"_id":"605030ebca9684629073d6bd","slug":"two-corona-test-is-compulsory-for-shooters-ahead-of-world-cup-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले कोरोना टेस्ट: निशानेबाजों को दो बार जांच से गुजरना होगा, 20 मार्च से टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कप से पहले कोरोना टेस्ट: निशानेबाजों को दो बार जांच से गुजरना होगा, 20 मार्च से टूर्नामेंट शुरू
Tue, 16 Mar 2021 09:45 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की मेजबानी में 18 से 29 मार्च तक राजधानी के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप में भाग लेने वाले निशानेबाजों को प्रतियोगिता से पहले कम से कम दो बार कोरोना वायरस जांच से गुजरना होगा। प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताएं 20 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
निशानेबाजों को कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट के साथ यहां आना होगा। हवाई अड्डे पर उनके पहुंचने पर कोरोना वायरस की जांच की जाएगी जबकि दूसरी जांच उनकी प्रतियोगिता के शुरू होने से 24 घंटे पहले होगी। खिलाड़ियों को यहां से रवाना होने से पहले एक और जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस विश्व कप की आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 जांच का जिम्मा एसआरएम डायगनोस्टिक्स को सौंपा है। इस विश्व कप में 40 देशों के निशानेबाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन