{"_id":"5f5c79b02dbcee5b121ad159","slug":"tuscan-grand-prix-valtteri-bottas-took-the-fastest-time-in-both-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"टस्कन ग्रां प्री: कोरोना काल में पहली बार दर्शक रहे मौजूद, बोटास ने निकाला सबसे तेज समय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टस्कन ग्रां प्री: कोरोना काल में पहली बार दर्शक रहे मौजूद, बोटास ने निकाला सबसे तेज समय
Sat, 12 Sep 2020 01:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
मर्सिडीज के ड्राइवर वालटेरी बोटास ने टस्कन ग्रांप्री के लिए दूसरे प्रैक्टिस सेशन में शुक्रवार को सबसे तेज समय निकालते हुए अपनी ही टीम के मौजूदा चैंपियन लुईस हैमिल्टन का पछाड़ा। वह पहले अभ्यास में भी टॉप पर थे।
विज्ञापन
बोटास ने चैंपियनशिप में शीर्ष पर काबिज हैमिल्टन से .207 सेकेंड कम समय लिया। रेडबुल के मैक्स मैक्स वर्स्टापेन तीसरे और टीम के उनके साथी अलेक्जेंडर अलबोन चौथे स्थान पर रहे। इस सत्र की नौंवी फॉर्मूला रेस में पहली बार प्रशंसक मौजूद थे।
विज्ञापन
3000 दर्शकों को तीन स्टैंड में बांटा हुआ था, इससे पहले बोटास शुरुआती अभ्यास में रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन से .048 सेकंड तेज रहे। फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेकर्क तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे अभ्यास में वह 10वें स्थान पर रहे। फेरारी की यह 1000वीं फॉर्मूला-1 रेस होगी।
विज्ञापन