फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Trailblazer basketball player Satnam Singh fails dope test

भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह डोपिंग परीक्षण में विफल

Sat, 07 Dec 2019 07:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Trailblazer basketball player Satnam Singh fails dope test
भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा

एनबीए टीम के ड्रॉफ्ट में शामिल हुए पहले भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा पिछले महीने डोपिंग परीक्षण में विफल रहे जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। पंजाब के 23 साल के खिलाड़ी को 2015 में एनबीए टीम में चुना गया था लेकिन वह दक्षिण एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए लगाए गए शिविर के दौरान नाडा द्वारा बंगलूरू में टूर्नामेंट के बाहर आयोजित हुए परीक्षण में विफल रहे।

विज्ञापन


भामरा ने इससे इनकार करते हुए कहा कि वह हमेशा ही ‘साफ सुथरे’ (प्रतिबंधित पदार्थों से दूर) खिलाड़ी रहे हैं। भामरा ने कहा कि उन्होंने नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल से इसकी सुनवाई और तीन महीने के अंदर मामले का निपटारा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


नाडा के अनुसार उन्हें 19 नवंबर को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। भामरा ने व्यक्तिगत कारणों से एक दिसंबर से शुरू हुए 13वें दक्षिण एशियाई खेलों से हटने का फैसला किया था। सात फीट दो इंच का यह खिलाड़ी दक्षिण एशियाई खेलों के लिए बंगलूरू के साई सेंटर में ट्रेनिंग कर रहा था। भामरा केए नमूने में पाए गए प्रतिबंधित पदार्थ का पता नहीं चला है। नाडा के नियमों के अनुसार एक एथलीट के पास ए नमूने का नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर बी नमूने की जांच कराने का अधिकार है। अगर बी नमूना भी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके मामले की सुनवाई नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल द्वारा होती है जो फैसला करता है कि सजा दी जाए या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल का लग सकता है प्रतिबंध 

अगर भामरा को डोपिंग का दोषी पाया जाता है तो उन पर पहली बार डोपिंग में सकारात्मक पाए जाने के लिए अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। हालांकि अभी पता नहीं चला है कि भामरा ने बी नमूने की जांच का अनुरोध किया है या नहीं। भारतीय बॉस्केटबॉल महासंघ के चंदर मुखी शर्मा ने कहा कि उन्हें भामरा के डोपिंग मुद्दे की जानकारी नहीं है क्योंकि वह शहर से बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed