Toyko Olympics: पुरुष रैंकिंग राउंड में अतनु-जाधव और तरुणदीप ने किया निराश, जानें किस स्थान पर रहे भारतीय तीरंदाज
पुरुष रैंकिंग राउंड में भारतीय तीरंदाज कुछ खास नहीं कर पाए। वे अपाने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ टिक नहीं सके। भारत की तरफ से अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय में से कोई भी तीरंदाज टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में पुरुष रैंकिंग राउंड स्पर्धा में भारतीय तीरंदाजों ने निराश किया। वह उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी उनसे उम्मीद की जा रही थी। भारत की तरफ से इस स्पर्धा में तीन पुरुष तीरंदाजों ने भाग लिया। लेकिन स्पर्धा के दौरान निराशा हाथ लगी। भारत की तरफ से अतुन दास से बहुत उम्मीद थी लेकिन वह रैंकिंग राउंड में 653 अंकों के साथ 35वें स्थान पर रहे। जबकि प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें और तरुणदीप राय 652 पॉइंट्स के साथ 37वें नंबर पर रहे। जबकि कोरिया के डिओक जे किम ने पहला स्थान हासिल किया।
इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से दीपिका कुमारी ने रैंकिेंग राउंड में अपनी किस्मत आजमाई। विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने शानदार शुरुआत की। एक समय वह चौथे स्थान पर थीं। लेकिन जैसे-जैसे खेले आगे बढ़ा वह पिछड़ती चली गईं। लेकिन बाद में दीपिका टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहीं। उन्होंने 72 शॉट्स में 663 अंक हासिल कर नौवां नंबर पर रहीं। अब दीपिका का मुकाबले अगले राउंड में भूटान की कर्मा से होगा।
India at Tokyo Olympics: Archery Update
At end of Men's Individual Ranking Round:
👉 Pravin Jadhav finished 31st (656 pts)
👉 Atanu Das finished 35th (653 points)
👉 Tarundeep Rai finished 37th (652 points)
👉 Both Indian Men's & Mixed team team finished 9th. #Tokyo2020 pic.twitter.com/1bT8mgj1Xrविज्ञापन विज्ञापन— India_AllSports (@India_AllSports) July 23, 2021
जहां तक पुरुष राउंड रैंकिंग मुकाबले की बात है तो अतनु दास ने अच्छी शुरुआत की। पहले सेट में वह 58 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर रहे। वहीं तरुणदीप 55 अंको के साथ 31वें और प्रवीण जाधव 54 अंको सहित 40वें नंबर पर रहे थे।
लेकिन इसके बाद अतनु की लय बिगड़ी। वह दूसरे और तीसरे सेट में कुछ खास नहीं कर पाए। इस दरम्यान वह खिसककर 11वें नंबर पर चले गए। जबकि प्रवीण जाधव 35वें और तरुण दीप 45वें स्थान पर चले गए।
इसके बाद जब अंत में परिणाम आया तो भारतीय तिकड़ी में शामिल कोई बी तीरंदाज टॉप 10 की तो बात छोड़िए अंतिम 30 में भी जगह नहीं बना सका। प्रवीण जाधव 31वें, अतनु दास 35वें और तरुणदीप रॉय 37वें नंबर पर रहे।
वहीं पुरुषों की इस स्पर्धा में कोरिया ने बाजी मारी। कोरिया को डिओक जे किम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 688 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे।