{"_id":"610299208ebc3e582d37ad5a","slug":"tokyo-reports-record-highest-single-day-spike-with-3865-new-cases-2020-olympics-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेलों के महाकुंभ' पर कोरोना का साया: डरा रहे आंकड़े, टोक्यो में आज रिकॉर्ड 3865 मामले","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'खेलों के महाकुंभ' पर कोरोना का साया: डरा रहे आंकड़े, टोक्यो में आज रिकॉर्ड 3865 मामले
Thu, 29 Jul 2021 05:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:33 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने गुरुवार को खेलों से जुड़े 24 और कोविड-19 मामलों की सूचना दी। इसके साथ ही खेलों से जुड़े कुल मामले बढ़कर 193 हो गए हैं।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों अलग-अलग देशों के हजारों खिलाड़ी मौजूद हैं। यहां खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक की धूम है। लेकिन साथ ही साथ कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों से चिंता भी बढ़ने लगी है। टोक्यो में गुरुवार को अभी तक के हिसाब से एक दिन में सबसे ज्यादा 3865 नए मामले सामने आए। यह मामले पिछले हफ्ते की तुलना में दोगुने हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 3177 मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि टोक्यो में 12 जुलाई 2021 से ही आपातकाल लागू है।
विज्ञापन
इस बीच, टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने गुरुवार को खेलों से जुड़े 24 और कोविड-19 मामलों की सूचना दी। इसके साथ ही खेलों से जुड़े कुल मामले बढ़कर 193 हो गए हैं। संक्रमितों में तीन विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन 24 संक्रमितों में 15 कांट्रेक्टर और छह अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
बात करें ओलंपिक की तो साज सातवां दिन है और फिलहाल मेजबान देश जापान 15 स्वर्ण समेत कुल 25 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। जबकि चीन और अमेरिका 14 और 13 स्वर्ण पदक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन एक साल के इंतजार के बाद हो रहा है। इसका आयोजन पिछले साल ही होना था लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।