फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Discus thrower Vinod kumar win bronze but his result puts under review due to classification

Tokyo Paralympics: कांस्य पदक के लिए विनोद को करना होगा इंतजार, जानें पूरा मामला

Sun, 29 Aug 2021 09:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Aug 2021 09:06 PM IST
सार

बीएसएफ जवान विनोद कुमार ने चक्का फेंक में कांस्य पदक जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही आयोजकों के एक फैसले की वजह से जश्न फीका पड़ गया। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Discus thrower Vinod kumar win bronze but his result puts under review due to classification
विनोद कुमार - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। भारत की झोली में आज दो रजत समेत कुल तीन पदक आए। दिन के आखिरी में 41 वर्षीय बीएसएफ जवान विनोद कुमार ने चक्का फेंक में कांस्य पदक जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही आयोजकों के एक फैसले की वजह से जश्न फीका पड़ गया। 

विज्ञापन


दरअसल फाइनल रिजल्ट के बाद चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार का पुरुषों की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक उनके विकार के क्लासीफिकेशन पर विरोध के बाद रोक दिया गया। इसी वजह से इस स्पर्धा का विक्ट्री सेलिब्रेशन भी नहीं हुआ और अब इसपर सोमवार को फैसला आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

बता दें कि एफ52 स्पर्धा में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनकी मांसपेशियों की क्षमता कमजोर होती है और उनके मूवमेंट सीमित होते हैं, हाथों में विकार होता है या पैर की लंबाई में अंतर होता है जिससे खिलाड़ी बैठकर प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। आयोजकों ने 22 अगस्त को विनोद का क्लासिफिकेशन किया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस आधार पर क्लासिफिकेशन को चुनौती दी गई है।

खेलों के आयोजकों के एक बयान के अनुसार, ‘प्रतियोगिता में क्लासिफिकेशन निरीक्षण के कारण इस स्पर्धा का नतीजा अभी समीक्षा के अधीन है। पदक समारोह भी 30 अगस्त के शाम के सत्र तक स्थगित कर दिया गया है।’

भारत के दल प्रमुख गुरशरण सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि विनोद कुमार का पदक अभी बना रहेगा। उन्होंने कहा, ‘विरोध एक देश या शायद एक से ज्यादा देश से हो सकता है, हम नहीं जानते क्योंकि इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। विनोद का पैरालंपिक शुरू होने से पहले जो क्लासिफिकेशन किया गया था, उसमें कुछ मुद्दा हो सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘विनोद का नतीजा जो कांस्य पदक है, वो अब भी बरकरार है और इस संबंध में फैसला आज आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि अब बहुत देर हो गयी है। इस पर कल फैसले की उम्मीद है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed