{"_id":"612efcf08ebc3e6ed2138234","slug":"tokyo-paralympics-bronze-medalist-sharad-kumar-was-crying-at-night-due-to-knee-bend-he-was-hurt-a-day-before-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: घुटना मुड़ने के चलते रात भर रोते रहे शरद, कांस्य पदक मुकाबले से एक दिन पहले लग गई थी चोट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खुलासा: घुटना मुड़ने के चलते रात भर रोते रहे शरद, कांस्य पदक मुकाबले से एक दिन पहले लग गई थी चोट
Wed, 01 Sep 2021 09:39 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:39 AM IST
सार
टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने वाले शरद कुमार मुकाबले से एक दिन पहले चोटिल हो गए और उनका घुटना मुड़ गया था। ऐसा कहा रहा था कि शायद ही वह मंगलवार को होने वाले मुकाबले में खेलें। लेकिन चोट के बावजूद शरद ने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक 2021 शरद कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांस्य पदक जीतने वाले शरद कुमार का स्पर्धा से एक दिन पहले घुटना मुड़ गया। वह दर्द से कराह रहे थे और यह भी उम्मीद नहीं थी कि वह मंगलवार को होने वाली ऊंची कूद के मुकाबले में खेल भी पाएंगे या नहीं। उन्होंने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह चोटिल हो गए हैं कि और उनके खेलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
उनके पिता ने कहा कि हिम्मत नहीं हारो भागवत गीता का जाप करो सब ठीक हो जाएगा। शरद रात भर रोते रहे। किस्मत ने उनका यहां पीछा नहीं छोड़ा। जब कंपटीशन शुरू होने वाला था तभी बरसात शुरू हो गई। शरद बताते हैं कि यह बेहद खतरनाक स्थिति थी।
विज्ञापन
एक तो वह पोलियो के शिकार ऊपर से चोटिल और इस पर पानी का बरसना। जरा सी चूक उनका पूरा कॅरिअर खत्म कर सकती थी। उन्होंने बरसात के बारे में कंपटीशन डायरेक्टर से भी बात की, हिम्मत नहीं हारी और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन