फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Shuttler Pramod Bhagat beats Japan Daisuke Daisuke Fujihara enters final SL3

Tokyo Paralympics: खिताबी मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने उतरेंगे प्रमोद भगत, सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी फुजिहारा को हराया

Sat, 04 Sep 2021 08:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Sep 2021 08:20 AM IST
सार

प्रमोद भगत बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जापनी खिलाड़ी को सीधे सेटो में 2-0 से हराया। अब उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Shuttler Pramod Bhagat beats Japan Daisuke Daisuke Fujihara enters final SL3
टोक्यो पैरालंपिक 2021 प्रमोद भगत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को सीधे सेटों में मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। अब देखना होगा कि वह किस रंग का मेडल जीतते हैं। प्रमोद आज ही फाइनल मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनकी निगाह स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। 

विज्ञापन


सेमीफाइनल के दौरान प्रमोद भगत अपने प्रतिद्वंदी पर छाए रहे और शानदार प्रदर्शन करते हुए फुजिहारा को सीधे सेटों में हराया। मैच के दौरान फुजिहारा 2 अंकों की लीड लेने में सफल रहे लेकि उनकी यह बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही। प्रमोद ने वापसी करते हुए पहला गेम 21-11 से जीता। 
विज्ञापन

इसके बाद प्रमोद दूसरे गेम में भी फुजिहारा पर भारी पड़े। लेकिन इस दौरान जापान के खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। प्रमोद ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 21-16 से अपने नाम किया भारतीय खिलाड़ी ने यह सेट 21 मिनट में अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed