फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo paralympics 2021: BSF man 41 years old Vinod kumar wins bronze medal in discus throw

टोक्यो पैरालंपिक: बीएसएफ के 41 वर्षीय डिस्कस थ्रोअर विनोद ने जीता ब्रॉन्ज, हिंदुस्तान के खाते में तीसरा पदक

Sun, 29 Aug 2021 07:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Aug 2021 07:11 PM IST
सार

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के जवान 42 वर्षीय विनोद ने पुरुषों की F -51/52 डिस्कस थ्रो में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Tokyo paralympics 2021: BSF man 41 years old Vinod kumar wins bronze medal in discus throw
विनोद कुमार - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के जवान 42 वर्षीय विनोद ने पुरुषों की F -51/52 डिस्कस थ्रो में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पदक अपने नाम किया। विनोद ने रविवार को फाइनल में पहले तीन प्रयास में 17.46 मीटर, 18.32 मीटर और 17.8 मीटर की दूरी तय की। लेकिन इसके बाद उन्होंने 19.12 मीटर, 19.9 मीटर और 19.81मीटर का थ्रो किया और कांस्य अपने नाम किया। उनसे आगे क्रोएशिया के वेलीमीर संडोर (19.98 मीटर) और पोलैंड के प्योत्र कोसेविक्ज (20.02 मीटर) रहे।  

विज्ञापन


विनोद ने सीमा सुरक्षा बल से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग के दौरान अपने पैर गंवा दिए थे। इसके बाद वह दो दशक तक बेड पर ही रहे, इस दौरान उन्होंने अपने पेरेंट्स को भी खो दिया। गौरतलब है कि विनोद के पिता ने 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

 

खेल दिवस का दिन भारत के लिए बेहद खास बन गया है। टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत के लिहाज से आज का दिन बेहद शानदार रहा। भारत की झोली में विभिन्न खेलों में तीन पदक आए। विनोद से पहले महिला पैडलर भाविना पटेल और ऊंची कूद में निषाद कुमार ने रजत पदक जीते।  

पीएम और राष्ट्रपति ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

 
राष्ट्रपति ने सराहा और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed