फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics will show victory against coronavirus: Japan PM Suga

जापान ने टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने से किया इनकार, रिपोर्ट को बताया गलत

Fri, 22 Jan 2021 04:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics will show victory against coronavirus: Japan PM Suga
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

जापान ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने से इनकार कर दिया है। साथ ही उस रिपोर्ट का भी खंडन किया है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने की बात कही जा रही थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को डिप्टी कैबिनेट सचिव मानाबू सकाई ने कहा, 'हम स्पष्ट रूप से रिपोर्ट का खंडन कर रहे हैं। टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने भी रिपोर्ट का खंडन किया है। उसने कहा है कि जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का खेलों के निर्धारित समय पर आयोजन पर ध्यान केंद्रित है।
विज्ञापन


वहीं, जापान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि द टाइम्स की उस रिपोर्ट में 'कोई सच्चाई नहीं' है, जिसमें कहा गया था कि जापान ने टोक्यो ओलंपिक को रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने पिछले साल मार्च में खेलों के स्थगित होने के बाद इस साल 23 जुलाई से ओलंपिक के आयोजन पर ध्यान केंद्रित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'राष्ट्रीय सरकार, टोक्यो राज्य सरकार, टोक्यो 2020 आयोजन समिति, आईओसी और आईपीसी (अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति) सहित हमारे सभी साझेदारों का ध्यान इन गर्मियों में खेलों की मेजबानी पर है।' इसके अनुसार, 'हमें उम्मीद है कि जितना जल्दी संभव हो दैनिक जीवन सामान्य होगा और हम सुरक्षित खेलों के आयोजन के लिए प्रयास जारी रखेंगे।'

उधर, ऑस्ट्रेलियाई समिति के प्रमुख मैट कैरल ने सिडनी में पत्रकारों से कहा, 'दुर्भाग्य से मुझे निराधार अफवाहों को संबोधित करने की जरूरत पड़ी है कि टोक्यो ओलंपिक को रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी अफवाहें खिलाड़ियों के लिए चिंता का कारण बनती हैं। 

सुरक्षित तरीके से होगा टोक्यो ओलंपिक का आयोजन- प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा

वहीं, बीते सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भरोसा दिलाया था कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा। संसद के नए सत्र के अपने भाषण में सुगा ने कहा कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार जुर्माने और मुआवजे के प्रावधान के साथ कानून संशोधित करेगी। सुगा ने कहा कि उनकी सरकार का फरवरी के आखिर में टीकाकरण शुरू करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक का आयोजन 'कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की जीत का प्रतीक होगा।' उन्होंने कहा, 'हमारे पास संक्रमण को रोकने के पूर्ण उपाय होंगे। हम खेलों के आयोजन के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें जो पूरे विश्व में उम्मीद और साहस प्रदान कर सके।' हाल ही में एक जनमत में भाग लेने वाली जापान की 80 प्रतिशत जनता ने ओलंपिक आयोजन के खिलाफ मत दिया था, जिसके बाद इसके आयोजन पर सवाल उठने लगे थे।

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिनके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होंगे। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोनो की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा। लकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 'खेलों के आयोजन के लिये अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।'

बयान में कहा गया, 'कोविड-19 महामारी को लेकर परिस्थितियां हर मिनट बदल रही हैं।' इसके अनुसार, 'हम उम्मीद करते हैं कि जापान की सरकार, टोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा लागू किए गए कई उपाय हालात सुधरने में मदद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed