फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: The number of oath-takers at the opening ceremony increased from three to six

टोक्यो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह की गई

Wed, 14 Jul 2021 06:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 14 Jul 2021 06:06 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आयोजन से पहले एक खाद बदलाव किया है। आईओसी ने कहा कि लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए टोक्यो ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह कर दी गयी है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: The number of oath-takers at the opening ceremony increased from three to six
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जापान की राजधानी टोक्यो खेलों के महाकुंभ के लिए तैयार हो रही है। इसी महीने से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए कई तरह के सुरक्षा इंतजाम और उपाय किए जा रहे हैं। उधर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आयोजन से पहले एक खाद बदलाव किया है। आईओसी ने कहा कि लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए टोक्यो ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह कर दी गयी है। यही नहीं इसके अलावा शपथ में ‘समावेश और समानता’ शब्दों को शामिल करने के लिए थोड़ा बदलाव भी किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि ओलंपिक शपथ सभी प्रतिभागियों की तरफ से मेजबान देश का एक खिलाड़ी लेता है। इस समारोह में एक कोच और एक जज भी शामिल होता है। जापान में इस बार इनमें से प्रत्येक समूह से एक पुरुष और एक महिला शपथ लेगी। ओलंपिक में 1920 से ही शपथ लेने का प्रचलन रहा है। इस बार ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।
विज्ञापन


आईओसी ने बयान में कहा, ‘शपथ लेने वालों में लिंग समानता ओलंपिक चार्टर के अनुसार खेलों में सभी स्तर पर महिलाओं को बढ़ावा देने के आईओसी और आयोजन समिति के कई फैसलों और प्रतिबद्धताओं में से एक है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ की शुरुआती पंक्ति में दो नये शब्द ‘समावेश और समानता’ जोड़े गए हैं। आईओसी के एथलीट आयोग की सिफारिश पर शपथ में ये दो नए शब्द जोड़े गए हैं। आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने अप्रैल 2021 में इन सिफारिशों को मंजूरी दी थी।

आईओसी कार्यकारी बोर्ड के फैसले के बाद सभी भागीदार देशों को इस बार उदघाटन समारोह में एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनाने की अनुमति दी गई है।


भारत ने महिला मुक्केबाज एम सी मेरीकोम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को उद्घाटन समारोह के लिये ध्वजवाहक चुना है। आठ अगस्त को होने वाले समापन समारोह में पहलवान बजरंग पूनिया ध्वजवाहक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed