फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo olympics president Seiko Hashimoto says No decision yet on foreign spectators

टोक्यो ओलंपिक: विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध को लेकर संशय बरकरार

Thu, 11 Mar 2021 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Mar 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
tokyo olympics president Seiko Hashimoto says No decision yet on foreign spectators
सेइको हाशिमोतो - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि टोक्यो ओलंपिक में विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला हो चुका है। हाशिमोतो ने कहा कि मामले पर बातचीत चल रही है और अंतिम फैसला 25 मार्च को ओलंपिक मशाल रिले शुरू होने से पहले लिया जाएगा।

विज्ञापन


हाशिमोतो ने हालांकि कहा, 'ऐसी खबरें हैं कि टोक्यो ओलंपिक से विदेशी प्रशंसकों को बाहर रखने का फैसला हो चुका है। पिछले सप्ताह पांच पक्षों से बातचीत हुई है लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।' बता दें कि जापान में कई सप्ताह से अज्ञात सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि विदेशी प्रशंसकों को टोक्यो ओलंपिक से दूर रखने का फैसला हो चुका है। बता दें कि ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।
विज्ञापन


विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगाने के नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कई सदस्यों ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को याद दिलाया कि खेलों में विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगाने के नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।आईओसी के सदस्य स्पायरोस कापरालोस ने कहा, 'हमें उन लोगों के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए, जिन्होंने हवाई टिकट और होटल बुक करा लिए हैं और खेलों के टिकट भी खरीद लिए हैं।' उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो और सीईओ तोशिरो मुतो के प्रेजेंटेशन के बाद वर्चुअल बैठक में कहा, यह भी नहीं भूलना चाहिए कि इनमें से कई खिलाड़ियों के रिश्तेदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed