{"_id":"60e51b138ebc3ebf5409bf49","slug":"tokyo-olympics-olympic-torch-relay-has-been-scrapped-on-tokyo-public-roads-as-covid-19-virus-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: टोक्यो में सार्वजनिक स्थानों पर ओलंपिक टॉर्च रिले समाप्त, कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics: टोक्यो में सार्वजनिक स्थानों पर ओलंपिक टॉर्च रिले समाप्त, कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला
Wed, 07 Jul 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:40 AM IST
सार
टोक्यो में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर ओलंपिक टॉर्च रिले को समाप्त कर दिया गया है। बीते कुछ दिनों से टोक्यो में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
विस्तार
जापान की राजधानी टोक्यो में सार्वजनिक स्थानों पर ओलंपिक टॉर्च रिले को समाप्त कर दिया गया है। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बीते कुछ दिनों से टोक्यो में लगातार कोरोना के मामले बढ़े हैं। यह फैसला ऐसे वक्त लिया गया है जब टोक्यो ओलंपिक कि शुरूआत होने में 2 हफ्ते का वक्त बचा है। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी.
विज्ञापन
सरकार की तरफ से कहा गया है कि टोक्यो में निजी फ्लेम-लाइटिंग समारोह शुक्रवार से राजधानी भर में सार्वजनिक रिले कार्यक्रमों की जगह लेंगे। मशाल कार्यक्रमों को 23 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह तक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी। जिसे देखने के लिए अधिकारियों द्वारा दर्शकों से आग्रह किया जाएगा। इस कार्यक्रम को घर बैठे देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
मार्च में शुरू होने के बाद से राष्ट्रव्यापी मशाल रिले को समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसके चलते लगभग इसका आधा सफर बाधित रहा। क्योटो और हिरोशिमा जैसे प्रसिद्ध शहरों में सार्वजनिक सड़कों से रिले को इस डर से बंद कर दिया गया था कि प्रशंसकों की भीड़ से कोरोना वायरस बढ़ सकता है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं को अभी ये फैसला लेना बाकी है कि वह कितने स्थानीय दर्शकों को खेलों के दौरान मैदान में प्रवेश देने की इजाजत देंगे। ऐसी भी आशंका जताई गई है कि इन खेलों का आयोजन बंद स्टेडियम में हो सकता है। जबकि विदेशी दर्शकों को पहले से ही मैदान में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं यह भी कहा गया है कि अगर कोरोना पर नियंत्रण रहा तो मैदान की क्षमता के मुताबिक आधे दर्शकों को जाने की अनुमति दी जा सकती है।