फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: IOC chairman John Coates defends moving Tokyo Olympic marathon to Sapporo

सोपोरो में ही होगी टोक्यो ओलंपिक की मैराथन स्पर्धा, आईओसी ने कहा फैसला नहीं बदलेगा

Sat, 26 Oct 2019 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Oct 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics: IOC chairman John Coates defends moving Tokyo Olympic marathon to Sapporo
tokyo olympic

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के जान कोटेस ने स्थानीय अधिकारियों के विरोध के बावजूद शुक्रवार को कहा कि टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मैराथन और पैदल चाल की स्पर्धाएं उत्तरी जापान के सोपोरो में करवाने का फैसला अंतिम है। आईओसी समन्वय समिति के अध्यक्ष कोटेस ने कहा कि दोहा में विश्व चैंपियनशिप के बाद यह फैसला किया गया जहां गर्म और उमस भरी परिस्थितियों के कारण कई खिलाड़ियों को चिकित्सकीय मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘दोहा की स्थिति से हम हैरान थे और टोक्यो में भी उसकी तरह की गर्म और उमस भरी परिस्थितियां रहने की संभावना है। आईओसी ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला किया।’ कोटेस ने शुक्रवार को टोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके से मुलाकात की जिन्होंने इससे पहले इन प्रतियोगिताओं को सापोरो में करवाने का विरोध किया था। कोटेस ने कहा कि वे टोक्यो के लोगों की निराशा को समझते हैं लेकिन यह फैसला अंतिम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed