फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Indian Rising Athletes Who Can Win Gold In Olympics 2024

टोक्यो ओलंपिक: भारत को मिले सात पदक, लेकिन बिना मेडल लाए इन खिलाड़ियों ने जीत लिए करोड़ों दिल

Sat, 07 Aug 2021 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 07 Aug 2021 10:12 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत के सफल अभियान का समापन स्वर्णिम रहा। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सोना जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस बार खास बात यह रही कि कई खिलाड़ी मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics Indian Rising Athletes Who Can Win Gold In Olympics 2024
अदिति अशोक - फोटो : social media

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे खेलों के महाकुंभ में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस बार ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य समेत कुल सात पदक जीते। कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पदक तो नहीं जीता, लेकिन अपने खेल से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गए। इन खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वे आने वाले स्पर्धाओं में भारत का नाम जरूर रोशन करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में... 
विज्ञापन


1. महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 4-3 से हार गई थी। इसके साथ ही टीम ओलंपिक में पहली बार पदक जीतने से चूक गई, हालांकि हार के बावजूद भारतीय टीम इतिहास रचने में सफल रही और पहली बार चौथे स्थान पर रही। अब आने वाले टूर्नामेंट में भी इस टीम पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


2. दीपक पुनिया
भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया ने कुश्ती के 86 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। 22 वर्षीय पहलवान ने शानदार शुरुआत करते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में नाइजीरियाई पहलवान एकरेकेम एगियोमोर को 12-1 से हराया। पहला मुकाबला आसानी से जीतने के बाद दीपक ने क्वार्टरफाइनल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। दीपक ने क्वार्टरफाइनल में चीनी पहलवान जुशेन लिन को 6-3 से पटखनी दी। दीपक को सेमीफाइनल और कांस्य के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके लड़ने के जज्बे ने सभी का दिल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. अदिति अशोक
भारत की स्टार और युवा गोल्फर अदिति अशोक अपने पहले ओलंपिक पदक से एक स्थान से चूक गईं। वर्ल्ड रैंकिंग में 200वें नंबर की इस खिलाड़ी ने अपने दूसरे ही ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया। 23 वर्षीय अदिति ने चार दिन तक चले चार राउंड के खेल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नेली कोरडा को कड़ी टक्कर दी। तीन दिनों तक वह कई बार दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रहीं। एक वक्त स्वर्ण के मुहाने पर खड़ी अदिति आखिरी दिन बहुत करीब से अपने प्रतिद्वंदी से पिछड़ गईं। उन्होंने पदक तो नहीं जीता, लेकिन लोगों के दिल और दिमाग पर असर जरूर छोड़ा।


4. प्रियंका गोस्वामी
प्रियंका गोस्वामी ने ओलंपिक के 20 किलोमीटर पैदल चाल मुकाबले में हिस्सा लिया। वह 10 किलोमीटर रेस में टॉप-10 में बनी हुई थीं, लेकिन आखिरी में वे 17वें नंबर पर रहीं। मुकाबले के दौरान पैनल्टी की वजह से पदक से चूक गईं। उनसे पदक की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब देशवासियों को उम्मीद होगी कि वे अगले ओलंपिक में देश के लिए पदक जरूर जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed