Tokyo Olympics: भारत के लिए 10वां दिन शानदार, सिंधु को कांस्य, हॉकी में पुरुष टीम सेमीफाइनल में
- टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन भारत को दूसरा मेडल मिला।
- स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
- पुरुष हॉकी में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची
- बॉक्सिंग में 91 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारे सतीश कुमार।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन है जो कि भारत के लिए खास साबित हुआ। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया। सिंधु ने बैडमिंटन के महिला एकल में कांस्य पदक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। इसके साथ ही वह दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गईं।
उधर बात करें पुरुष हॉकी की तो भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही। अब यहां उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा।
सिंधु ने जीता कांस्य पदक
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु अब दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया और इतिहास रचने में कामयाब रहीं।
PV SINDHU WINS BRONZE!
— ESPN India (@ESPNIndia) August 1, 2021
She becomes the first Indian woman to win two medals at the Olympics. She is also only the fourth women's singles player to medal at consecutive games 🐐#Tokyo2020 | #Badminton
दूसरा सेट: सिंधु ने 21-15 से जीता दूसरा गेम
- पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी सिंधु आगे
- सिंधु आज सटीक और जोरदार स्मैश लगा रही हैं
- 10 मिनट के खेल में भारतीय खिलाड़ी 7-5 से आगे
- सिंधु 18-14 से आगे
- दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी रैली देखने को मिल रही है
- सिंधु आज पूरी तरह से अपने प्रतिद्वंदी पर हावी हैं
पहला सेट:
सिंधु ने 21-13 से जीता पहला सेट
- सिंधु ने ली शुरूआती बढ़त
- 10 मिनट के खेल में दोनों में कड़ी टक्कर, हालांकि सिंधु के पास 8-6 की बढ़त
- 20 मिनट के खेल में सिंधु 16-11 से आगे
भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के ग्रुप मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर टीम ने बाकी सभी मैचों में प्रभावित किया। अब भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया है। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला विश्व चैंपियन बेल्जियम से होगा।
चौथा हाफ:
- भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को मिला येलो कार्ड
- ब्रिटेन को मिला पेनल्टी कॉर्नर
- भारत की तरफ से तीसरा गोल
- इस बार हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में दागा गोल
- भारत 3-1 से आगे
तीसरा हाफ:
- ग्रेट ब्रिटेन का खाता खुला
- ब्रिटेन की तरफ से सैमुएल वार्ड ने 45वें मिनट में गोल किया
- भारत अभी भी 2-1 से आगे
दूसरा हाफ:
- भारत की तरफ से दूसरा गोल गुर्जंत सिंह ने किया
- उन्होंने 16वें मिनट में यह गोल किया
- भारत 2-0 से आगे
पहला हाफ:
- भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पहला गोल दागा
- ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में भारत 1-0 से आगे
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के ग्रुप मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर टीम ने बाकी सभी मैचों में प्रभावित किया। अब भारतीय टीम को क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना है और यहां जीतते ही वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर टीम आज का मुकाबला जीत लेती है तो 41 साल बाद वह ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
Presenting our Starting 1⃣1⃣ who will face Great Britain in the Quarter-Final. 💪
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 1, 2021
It's time to drop a 💙 and wish them luck.#INDvGBR #IndiaKaGame #HaiTayyar #Cheer4India #TeamIndia #Tokyo2020 #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/U8A7Z9hiR7
बॉक्सर सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे
बॉक्सिंग में भारत को जबरदस्त झटका लगा है। बॉक्सर सतीश कुुमार 91 किग्रा भार वर्ग में उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से हार गए। जालोलोव ने भारतीय मुक्केबाज को 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सतीश का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया।
Satish Kumar tries his best but gets outclassed in all fronts against Uzbekistan's Jalolov. Satish loses 0-5.
— SAIMedia (@Media_SAI) August 1, 2021
With this, the majority of the Indian boxers make an exit from #Tokyo2020. @LovlinaBorgohai is the only one still remaining in the fray.#Cheer4India