फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 After Manika Batra now swimmer Srihari Nataraj asked for coach IOA difficulty increased

Tokyo Olympics: मनिका के बाद अब तैराक श्रीहरि ने मांगा कोच, आईओए की बढ़ी मुश्किल

Thu, 22 Jul 2021 08:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 22 Jul 2021 08:03 AM IST
सार

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के बाद अब तैराक श्रीहरि नटराज ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान अपने कोच को साथ ले जाने की मांग की है। टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 After Manika Batra now swimmer Srihari Nataraj asked for coach IOA difficulty increased
श्रीहरि नटराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा की ओर से अपने निजी कोच सन्मय परांजपे को मैच के दौरान साथ ले जाने की मांग के बाद अब तैराक श्रीहरि नटराज ने अपने निजी कोच निहार अमीन को कंपटीशन के दौरान साथ भेजने की मांग कर दी है। प्रशिक्षकों के पास कंपटीशन में मौजूद रहने का मान्यता कार्ड नहीं है। वे सिर्फ ट्रेनिंग स्थल तक ही खिलाड़ी के साथ जा सकते हैं। वे खेल गांव में भी प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


श्रीहरि सेमीफाइनल में पहुंचने के हैं दावेदार

निहार के लिए भारतीय तैराकी संघ ने आईओए, चेफ डि मिशन से गुहार लगाई है कि उन्हें श्रीहरि के साथ कंपटीशन में भेजा जाए। श्रीहरि सेमीफाइनल में पहुंचने के दावेदार हैं। ऐसे में उनके निजी कोच का रहना वहां जरूरी है। इससे पहले मनिका ने इस तरह की मांग आईओए के समक्ष रखी थी। इन मांगों के बाद आईओए मुश्किल में आ गया है। हालांकि उसने आयोजन समिति से निजी प्रशिक्षकों को कंपटीशन के दौरान मौजूद रहने की अनुमति मांगी है, लेकिन बात अब तक नहीं बनी है। इन प्रशिक्षकों का कहना है कि अगर वे अपने शिष्य के साथ कंपटीशन में मौजूद नहीं रहेंगे तो इसका बुरा असर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर पड़ेगा।
विज्ञापन


खिलाडिय़ों के साथ बस पर आने की लगी रोक

वहीं चेफ डि मिशन  बीपी बैश्या ने आज होटल में रुके इन प्रशिक्षकों को साफ कर किया कि वे ट्रेनिंग स्थल से खिलाडिय़ों को लेकर खेल गांव आने वाली बस से नहीं आ सकते हैं। वे ऐसा नहीं करें। किसी तरह का विवाद नहीं खड़ा हो इसके लिए उन्हें उनके होटल छुड़वाने की जिम्मेदारी आईओए ने अपने ऊपर ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed