मई तक काबू में नहीं आया कोरोनावायरस तो रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा कोरोनावायरस का संकट अब टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी गहराने लगा है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया है कि अगर मई अंत तक कोरोनावायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तो ओलंपिक खेल रद्द किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा ऐसी स्थिति में ओलंपिक खेल का समय नहीं बदला जाएगा न ही इन्हें स्थगित किया जाएगा, बल्कि खेल रद्द कर दिए जाएंगे।
Tokyo Olympics 2020 would be canceled and not postponed or moved, if the #Coronavirus is not under control by late May, reports The Associated Press quoting Senior International Olympic Committee member
— ANI (@ANI) February 26, 2020
ओलंपिक गेम्स 24 जुलाई शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त रविवार क बीच आयोजित होने हैं। कोरोना वायरस के कारण चीन में मुक्केबाजी और बैडमिंटन की ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबले पहले ही रद्द किए जा चुके हैं।
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण टोक्यो ओलंपिक पर जोखिम मंडराने या आयोजन रद्द होने का कयास लगाना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन चीन में अभी तक इस पार काबू नहीं पाया जा सका है। जापान में भी 28 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक की मौत भी हो गई है।
चीन सहित विश्व के दूसरे देशों में मौजूदा स्थिति की बात करें तो हालात विस्फोटक हैं। संक्रमित मरीजों का इलाज भी हो रहा है, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या बेहद कम है। यूरोप से लेकर अमेरिका और एशिया से लेकर अरब देशों तक इस जानलेवा वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। अगर हालात पर काबू नहीं पाए गए तो स्थिति अकल्पनीय होगी।