{"_id":"5e79057b8ebc3e7746307953","slug":"tokyo-olympics-2020-will-be-postponed-due-to-coronavirus-pandemic-says-ioc-member-pound","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का टलना तय, 2021 में हो सकता है आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का टलना तय, 2021 में हो सकता है आयोजन
Tue, 24 Mar 2020 12:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का टलना तय। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 78 वर्षीय अनुभवी सदस्य रिचर्ड डिक पाउंड ने बताया कि इसपर सहमति बन गई है कि महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक को 24 जुलाई से आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाउंड ने यूएसए टुडे को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि दुनियाभर में कोरोना की स्थिति और मौजूदा हालात को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक का इस साल आयोजन होना मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'जितना मैं जानता हूं, ओलंपिक अपने तय समय पर नहीं होगा'।
विज्ञापन
पाउंड का यह बयान आईओसी को 24 घंटे पहले हुए इमरजेंसी मीटिंग के बाद आया है। हालांकि अभी इसपर आधिकारिक बयान आना बाकी है।
बता दें कि इससे पहले सोमवार की सुबह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी ओलंपिक के टलने के संकेत दिए थे। वहीं कनाडा ने कोरोना वायरस की वजह से अपने खिलाड़ियों को ओलंपिक में भेजने से मना कर दिया था।
बता दें कि अभी तक इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में 180 से अधिक देश प्रभावित हुए हैं और 15000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसकी वजह से दुनियाभर के कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं।