फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympic torch route changed due to increasing cases of Coronavirus in Japan

कोरोना का असर: टोक्यो ओलंपिक मशाल के रूट में किया गया बदलाव

Sun, 02 May 2021 03:08 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 02 May 2021 03:08 AM IST
सार

  • ओलंपिक खेल इस साल 23 जुलाई से टोक्यो में होने हैं
  • 25 अप्रैल से 17 दिन की आपात स्थिति घोषित है जापान के कई क्षेत्रों में, रेस्टोरेंट और डिपार्टमेंटल स्टोर भी बंद है 
  • यह मशाल रिले छह सप्ताह पहले शुरू हुई थी जिसमें लगभग 10000 धावक भाग लेगें

विज्ञापन
Tokyo Olympic torch route changed due to increasing cases of Coronavirus in Japan
टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले - फोटो : social media

विस्तार

जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मशाल रिले को इस सप्ताह के अंत में दक्षिणी द्वीप ओकिनावा से गुजरना था। कोविड-19 मामलों के कारण रविवार को प्रांत के मियाकोजिमा से गुजरने वाली रिले को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


ओकिनावा द्वीप के अन्य चरण पहले की तरह जारी रहेंगे। मियाकोजिमा के एक शिक्षक ने कहा, हम नहीं चाहते कि द्वीप से बाहर का कोई यहां आए, यह इंसानों की जिंदगी का सवाल है। मशाल रिले छह सप्ताह पहले शुरू हुई थी जिसमें लगभग 10,000 धावकों को भाग लेना है।
विज्ञापन


कोविड-19 से प्रभावित ओसाका और मात्सुयामा शहर को छोड़कर इसका आयोजन लगभग तय कार्यक्रम के मुताबिक ही हुआ है। पिछले साल स्थगित हुए ओलंपिक खेल इस साल 23 जुलाई से टोक्यो में होने हैं। आयोजन को लेकर अनिश्चितताएं हैं और सवाल भी उठ रहे हैं कि इन हालात में ये कैसे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जापान पहुंचा मिस्र का कोच संक्रमित
टोक्यो में इसके साथ ही छह दिवसीय तैराकी परीक्षण प्रतियोगिता में 46 देशों के 225 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसमें हालांकि प्रशंसकों के आने की अनुमति नहीं होगी। जापान की संवाद समिति क्योदो ने जापानी तैराकी महासंघ के हवाले से बताया कि मिस्र की टीम के कोच को जापान पहुंचने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य सदस्य जांच में निगेटिव है।



हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खिलाड़ियों को कहां ठहराया जा रहा है और एकांतवास को लेकर क्या नियम अपनाया गया है। अभी यह भी जानकारी नहीं है कि तैराकों के साथ स्टाफ के कितने सदस्यों के साथ रहने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed