फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympic Games 2020 Should Definitely Be Postponed Says Table Tennis Player Sharath Kamal

भारतीय टीटी खिलाड़ी शरत कमल बोले- टोक्यो ओलंपिक गेम्स निश्चित रूप से स्थगित हो जाना चाहिए

Sun, 22 Mar 2020 08:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Mar 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympic Games 2020 Should Definitely Be Postponed Says Table Tennis Player Sharath Kamal
शरत कमल और जी साथियान

भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल जुलाई-अगस्त में अपना चौथा ओलंपिक खेलने की कतार में हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि आईओसी को कोविड-19 महामारी के कारण इस महासमर को स्थगित कर देना चाहिए। शरत ने पिछले हफ्ते आईटीटीएफ ओमान ओपन खिताब अपने नाम किया था जो 10 साल में उनकी पहली ट्रॉफी थी। शरत ने सोमवार तड़के मस्कट से स्वदेश लौटने के बाद खुद को अलग रखा हुआ है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने अपने सभी टूर्नामेंट अप्रैल के अंत तक स्थगित कर दिए हैं और अगले महीने बैंकॉक में होने वाली एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुकी है।
विज्ञापन


37 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि प्लेयर होने के नाते मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि ओलंपिक का आयोजन हो, लेकिन वायरस को देखते हुए ऐसा नहीं होना चाहिए। वायरस का केंद्र बदलता रहेगा, पहले यह चीन था, अब यह इटली है और एशिया में ईरान भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि यह ओलंपिक समय पर शुरू करने के लिए सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर कोई सामुदायिक दूरी बनाने की बात कर रहा है लेकिन ओलिंपिक में ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। हजारों खिलाड़ी ओलंपिक गांव में ठहरे होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अभी तक ओलंपिक पर कोई फैसला नहीं किया है और इसके अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस हफ्ते के शुरू में कहा था कि ऐसा करना जल्दबाजी होगी। कोविड-19 के कारण दुनिया भर में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


शरत की विश्व रैंकिंग 38 है और 31वीं रैंकिंग पर काबिज जी साथियान अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वॉलीफाइ कर लेंगे, भले ही कोविड-19 के चलते क्वॉलीफिकेशन प्रतियोगिताए आयोजित नहीं हों। शरत ने कहा कि इस समय कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा है तो रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर चीजें इसी तरह रहती हैं तो हमें अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed