{"_id":"5f182b3e8ebc3e9f720d2153","slug":"tokyo-olympic-foreign-coaches-across-11-disciplines-were-given-extensions-to-maintain-continuity-in-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक की तैयारी: साई ने 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर अंत तक बढ़ाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक की तैयारी: साई ने 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर अंत तक बढ़ाया
Wed, 22 Jul 2020 05:34 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
भारत में खेल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को 11 खेलों के 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर के आखिर तक बढ़ा दिया है ताकि टोक्यो ओलंपिक तक खिलाड़ियों की अभ्यास में निरतंरता बनी रहे, इन 32 में से शीर्ष कोच जैसे मुक्केबाजी में सैंटियागो निएवा और रफाएल बर्गामास्को, पुरूष हॉकी में ग्राहम रीड और निशानेबाजी में पावेल स्मिरनोव शामिल हैं। इनमें से कई कोचों का अनुबंध इस साल सितंबर में समाप्त होना था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फुटबॉल कोच इगोर स्टिमक का अनुबंध भी बढ़ा दिया गया, हालांकि इसका ओलंपिक से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें पिछले साल मई में दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था। इस महीने के शुरू में खेल मंत्रालय ने कहा था कि सभी विदेशी कोचों के अनुबंध अगले साल सितंबर के अंत तक बढ़ा दिए जाएंगे। साई ने कहा कि यह फैसला टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए लिया गया कि वे अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकें क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक स्थगित होने से कुछ कोचों को बरकरार रखना जरूरी हो गया ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह से मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े। एक नए कोच को खिलाड़ी को समझने में समय लगता है और खिलाड़ी को कोच की ट्रेनिंग प्रक्रिया को समझने के लिए समय की जरूरत होती है। हमारे पास इसका समय नहीं है।’
विज्ञापन
साई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि करार की सभी शर्तें पहले की तरह समान हैं। रिजिजू ने पहले घोषणा की थी कि भारतीय और विदेशी कोचों को अब से कम से चार वर्ष या एक ओलंपिक चक्र तक के लिए अनुबंधित किया जाएगा ताकि निरंतरता सुनिश्चित रहे। चार साल के अनुबंध 2024 और 2028 ओलंपिक को ध्यान रखते हुए दिए जाएंगे।