फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Debacle: NRAI executives to be assessed, three-part review 

टोक्यो ओलंपिक: खेलों के महाकुंभ में भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश, अब तीन हिस्सों में होगी समीक्षा

Thu, 12 Aug 2021 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 04:27 PM IST
सार

यह लगातार दूसरी बार है, जब भारतीय निशानेबाज ओलंपिक से बिना पदक के लौटे। 2016 रियो ओलंपिक में भी भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 15 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Tokyo Debacle: NRAI executives to be assessed, three-part review 
सौरभ चौधरी और मनु भाकर - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय निशानेबाजों का ऐसा प्रदर्शन क्यों रहा, इसकी समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा तीन हिस्सों में होगी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से जुड़े एक सूत्र ने गुरुवार को गोपनीयता की शर्त समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'समीक्षा पहले ही शुरू हो चुकी है और यह तीन हिस्सों में होगी। सबसे पहले खिलाड़ी, फिर कोच और सहयोगी स्टाफ और फिर राष्ट्रीय महासंघ के अधिकारियों की समीक्षा होगी।' यह लगातार दूसरी बार है जब भारतीय निशानेबाज ओलंपिक से बिना पदक के लौटे। 2016 रियो ओलंपिक में भी भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 15 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

यह पूछने पर कि क्या एनआरएआई अध्यक्ष रनिंदर सिंह का भी विश्लेषण होगा, सूत्र ने इसका सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि महासंघ के प्रमुख इसके लिए तैयार हैं और टोक्यो में खेलों के दौरान भी उन्होंने इसी तरह की बात कही थी। दरअसल, महासंघ के शीर्ष पदाधिकारियों के विश्लेषण से पहले एनआरएआई निशानेबाजों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की समीक्षा करा रहा है। टोक्यो में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय महासंघ की नजरें ढांचे में बड़े बदलावों पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा, 'निश्चित तौर पर आप पूरे ढांचे में बड़े बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं और यह सिर्फ कोचों तक सीमित नहीं होगा। सभी का विस्तार से आकलन होगा क्योंकि तोक्यो में विफलता के पीछे के कारण ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'निशानेबाजों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की समीक्षा एनआरएआई अध्यक्ष रनिंदर सिंह, सचिव राजीव भाटिया और महासचिव डीवी सीताराम राव करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed