फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo 2020 organisers are quietly planning for it, according to sources 

समितियों के विरोध के बीच आगे बढ़ सकता है टोक्यो ओलंपिक

Sun, 22 Mar 2020 02:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Mar 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Tokyo 2020 organisers are quietly planning for it, according to sources 
Tokyo 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक को लेकर तरह-तरह के अपडेट आ रहे हैं। कोई इसे अगले साल टालने की तो कोई इसके तारीखों को आगे बढ़ाने की बात कह रहा है। इसके आयोजन की कोशिशों को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


ऐसे में रविवार को सूत्रो के मुताबिक खबर आती है कि टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने समर ओलंपिक आयोजित करने के लिए संभावित विकल्पों को तैयार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने कहा, जापानी सरकार के रुख के मुताबिक इसे स्थगित करना ही एक विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


कोरोनो वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर में खेल के कई इवेंटों को बाधित कर दिया है। मगर जापान कह रहा है कि इसका आजोज  हम करेंगे। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने का विचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ओलंपिक्स कमिटी (एनआईएफ) चाहती है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों का आयोजन तभी किया जाए जब दुनियाभर में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाए। एनआईएफ ने आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को इस बाबत पत्र भेजा जिस पर इसके अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षर थे।

पत्र में लिखा था, ‘हमारी स्पष्ट सिफारिश है कि तोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन तब तक नहीं हो जब तक कोविड-19 से पैदा हुए हालात पर दुनिया भर में नियंत्रण नहीं कर लिया जाए।’ 


एनआईएफ ने कहा कि वह अपने देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उसने कहा कि यह उसके खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण समय है, क्योंकि देश में सभी खेल गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed