{"_id":"5f071a4b8ebc3e635f571dbc","slug":"tokyo-2020-olympics-organisers-says-games-will-be-organize-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा
Thu, 09 Jul 2020 06:53 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को पूरी उम्मीद है कि कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित किए गए ओलंपिक खेल 2020 का अगले साल आयोजन होगा। आयोजकों की तरफ से यह बयान इसलिए आया है क्योंकि हाल में जापान में कराए गए एक सर्वे के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले साल इन खेलों का आयोजन हो पाएगा।
विज्ञापन
जापान न्यूज नेटवर्क द्वारा करवाए गए इस सर्वे के अनुसार केवल 17 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों को कराया जा सकता है। टोक्यो ओलंपिक के प्रवक्ता मासा ताकाया ने गुरूवार को टोक्यो ओलंपिक के बारे में यह बात कही।
विज्ञापन
टोक्यो शहर की सरकार ने गुरूवार को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 224 संक्रमित मामले दर्ज किए, जिससे अप्रैल में 204 मामलों का रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि यह कई मानकों के हिसाब से काफी कम हैं, लेकिन जापान की राजधानी में पिछले हफ्ते से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जापान में कोविड-19 से अब तक 1000 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
ताकाया ने कहा कि जिस तरह से सर्वे कराए जाते हैं, उससे बहुत अलग तरह के संदेश मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो की एकमात्र योजना खेलों को 23 जुलाई 2021 में शुरू करने की है। पिछले महीने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो और एक टीवी चैनल के सर्वे में पाया गया कि 51.7 प्रतिशत प्रतिभागियों को नहीं लगता कि अगले साल खेलों का आयोजन होना चाहिए, लेकिन 46 प्रतिशत ओलंपिक को समयानुसार होते हुए देखना चाहते हैं।