फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo 2020 Olympics: Organisers says games will be organize in 2021

टोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा

Thu, 09 Jul 2020 06:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Tokyo 2020 Olympics: Organisers says games will be organize in 2021
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव - फोटो : ट्विटर

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को पूरी उम्मीद है कि कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित किए गए ओलंपिक खेल 2020 का अगले साल आयोजन होगा। आयोजकों की तरफ से यह बयान इसलिए आया है क्योंकि हाल में जापान में कराए गए एक सर्वे के अनुसार 77 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले साल इन खेलों का आयोजन हो पाएगा।

विज्ञापन


जापान न्यूज नेटवर्क द्वारा करवाए गए इस सर्वे के अनुसार केवल 17 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों को कराया जा सकता है। टोक्यो ओलंपिक के प्रवक्ता मासा ताकाया ने गुरूवार को टोक्यो ओलंपिक के बारे में यह बात कही।
विज्ञापन


टोक्यो शहर की सरकार ने गुरूवार को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 224 संक्रमित मामले दर्ज किए, जिससे अप्रैल में 204 मामलों का रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि यह कई मानकों के हिसाब से काफी कम हैं, लेकिन जापान की राजधानी में पिछले हफ्ते से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जापान में कोविड-19 से अब तक 1000 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकाया ने कहा कि जिस तरह से सर्वे कराए जाते हैं, उससे बहुत अलग तरह के संदेश मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो की एकमात्र योजना खेलों को 23 जुलाई 2021 में शुरू करने की है। पिछले महीने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो और एक टीवी चैनल के सर्वे में पाया गया कि 51.7 प्रतिशत प्रतिभागियों को नहीं लगता कि अगले साल खेलों का आयोजन होना चाहिए, लेकिन 46 प्रतिशत ओलंपिक को समयानुसार होते हुए देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed