फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tiger woods out of arnold palmer tournament due to neck injury

गर्दन में परेशानी के चलते आर्नोल्ड पाल्मर टूर्नामेंट से हटे वुड्स

Tue, 05 Mar 2019 10:00 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 05 Mar 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
tiger woods out of arnold palmer tournament due to neck injury
टाइगर वुड्स

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स गर्दन में जकड़न से उबरने में नाकाम रहने के बाद इस हफ्ते होने वाले आर्नोल्ड पाल्मर आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट से हट गए हैं। 

विज्ञापन


वुड्स ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी मौजूदा समस्या का कमर की तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसके  कारण वह लगभग दो साल तक गोल्फ से दूर रहे। उन्होंने साथ ही कहा कि लंबे समय की उनकी फिटनेस को लेकर भी कोई चिंता की बात नहीं है। 
विज्ञापन


वुड्स ने कहा, 'दुर्भाग्य से पिछले कुछ हफ्तों से गर्दन में जकड़न के कारण मुझे एपीआई (आर्नोल्ड पाल्मर आमंत्रण) से हटने को बाध्य होना पड़ रहा है। मेरा उपचार चल रहा है लेकिन इसमें इतना सुधार नहीं हुआ कि मैं खेल सकूं। मेरी कमर ठीक है और लंबे समय में चिंता की कोई बात नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed