फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Telugu Titans vs Haryana Steelers and Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas match tie

प्रो कबड्डी 2019: तेलुगू टाइंटस से हरियाणा को हराया, तमिल थलाइवाज-पुणेरी का मैच टाई

Sun, 18 Aug 2019 11:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 18 Aug 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Telugu Titans vs Haryana Steelers and Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas match tie
प्रो कबड्डी 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रो कबड्डी 2019 में रविवार को तेलुगू टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स पर शानदार जीत दर्ज की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तेलुगू टाइटंस ने हरियामा को 40-29 से हरा दिया। हरियाणा के लिए विकाश कंडोला ने अपने पहले ही रेड से में पॉइंट हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


पहले कुछ मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सूरज देसाई और सिद्धार्थ देसाई, दोनों भाइयों ने मिलकर हरियाणा के डिफेंस में सेंध लगाना शुरू कर दिया। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत तेलुगू टाइटंस की टीम 8 अंकों की बढ़त के साथ 21-13 से पहला हाफ अपने नाम करने में सफल रही। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ की शुरुआत में विकाश मैट पर नहीं थे, क्योंकि पहले हाफ के अंतिम रेड में आउट होने के कारण वह बाहर थे। स्टीलर्स की टीम इस दौरान बोनस पाने और बढ़त को कम करने के लिए उत्साहित थी। हालांकि तेलुगू टाइटंस की टीम आसानी से अंक बटोर रही थी और वह अपनी इस बढ़त को 16 अंकों तक पहुंचा चुका था जबकि मैच समाप्त होने में अब केवल 10 मिनट शेष बचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलुगू की टीम ने इसके बाद रक्षात्मक खेलते हुए अपनी बढ़त को कायम रखा। मैच के अंतिम समय में हरियाणा ने इस बढ़त को कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई और उसे 29-40 से हार का सामना करना पड़ा। 

वहीं, तमिल थलाइवाज और पुणेरी पलटन के बीच खेला गया मुकाबला 31-31 से टाई हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed