{"_id":"5e9e79f48ebc3e90343d560e","slug":"teams-clash-on-the-field-during-taiwan-baseball-summer-league-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की उड़ी धज्जियां, ताइवान में मैदान पर भिड़ीं बेसबॉल टीमें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की उड़ी धज्जियां, ताइवान में मैदान पर भिड़ीं बेसबॉल टीमें
Tue, 21 Apr 2020 10:39 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी आपस में भिड़ गए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान खाली स्टेडियमों में मैचों का आयोजन करके अपनी बेसबॉल लीग को कोरोना वायरस महामारी के बीच जारी रखने में सफल रहा है, लेकिन रविवार को सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ गईं जब एक मैच के दौरान टीमें मैदान पर ही भिड़ गईं। ताइवान को हालांकि कोरोना वायरस से निपटने के आदर्श देश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
चीन के बेहद करीब होने और इसके साथ करीबी आर्थिक रिश्ते होने के बावजूद यहां कोरोना वायरस के सिर्फ 422 मामले ही सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हुई है। यही कारण है कि ताइवान ने अपनी बेसबॉल लीग को जारी रखा जो दुनिया कुछ चुनिंदा पेशेवर लीग में शामिल है जो अब भी चल रही हैं। कोरोना के कारण ज्यादातर खेल इवेंट रद्द या स्थगित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशंसकों ने रविवार को हालांकि टीवी पर देखा कि राकुटेन मोंकीज और फुबोन गार्डियन्स की टीमें मैदान पर ही आपस में भिड़ गईं। यह झड़प उस समय शुरू हुई जब फुबोन के पिचर हेनरी सोना ने कुओ येन वेन के कूल्हे पर गेंद मार दी।
विज्ञापन
We have our first bench-clearing incident in the 2020 #CPBL season. pic.twitter.com/Jwwo0oxMIi
— CPBL STATS (@GOCPBL) April 19, 2020