{"_id":"5bdfaafdbdec2269952dc567","slug":"team-mahindra-adventures-amitrajit-ghosh-win-rally-of-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम महिंद्रा एडवेंचर के अमित्राजीत घोष ने जीता खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टीम महिंद्रा एडवेंचर के अमित्राजीत घोष ने जीता खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
अमित्राजीत घोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम महिंद्रा एडवेंचर के अमित्राजीत घोष ने उतार-चढ़ाव से भरपूर रविवार को रैली ऑफ अरुणाचल नाम से मशहूर एमआरएफ एफएमएससीआई आईएनआरसी-2018 के तीसरे दौर का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
रेस के पहले दिन शनिवार को शानदार वापसी करने वाले घोष नौवें से तीसरे स्थान पर पहुंचे थे। गौरव गिल छठे चरण के दौरान कार में खराबी के कारण बाहर हो गए जिसका फायदा घोष को मिला।
विज्ञापन
घोष ने तीन दौर में सावधानी से ड्राइविंग की और एसएस5 में दूसरे स्थान पर रहे। एसएस6 में वह तीसरे रहे और एसएस7 में दूसरा स्थान हासिल किया। उनका कुल समय 00.57.33.6 रहा। घोष का समय आईएनआसरी2 के विजेता फाल्गुना उर्स और श्रीकांत से 5.9 सेकंड बेहतर रहा और इस कारण वे विजेता घोष किए गए।
विज्ञापन